In the east, as the sun rises above the scintillating red light, it seems as if nature is taking the rings. After sleeping deeply throughout the night, a group of birds, filled in a new excitement, are screaming and shouting at the branches.
It's happiness can be felt by the flight that complements the sky. It seems to be during the time of dawn. As if the whole nature is once again adorned.
Flowers blooming all around have embellished nature.
Looking at the drops of dew falling on the grass, it seems as if by the night, the pearls scattered around and the rising sun had accepted them with great love.
No one can live without being fascinated by the beauty of nature, no one else has such beauty in this world.
HINDI TRANSLATION:
पूर्व दिशा में ज्यों ज्यों सूर्य सिन्दूरी लालिमा बिखेरता ऊपर चढ़ता है , तो ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति अंगड़ाइयाँ ले रही है। रात भर गहरी नींद सोने के बाद एक नए उत्साह में भरा हुआ पक्षिओ का समूह चहचहाते हुए डालिओं पर डोल रहे हैं।
आकाश को पूरित कर देने वाली उड़ान से उनकी ख़ुशी को महसूस किया जा सकता है। उषाकाल के समय ऐसा प्रतीत होता है। मानो सम्पूर्ण प्रकृति का एक बार फिर से श्रृंगार हुआ हो।
चहुँ ओर खिले फूलों ने प्रकृति को अलंकृत कर दिया है।
घास पर गिरी हुई ओस की बूंदो को देख कर ऐसा लगता है मानो रात जाते जाते चारों और मोती बिखेर और उगते हुए सूर्य ने बड़े प्रेम के साथ उन्हें स्वीकार किया हो।
प्रकृति के सौंदर्य से कोई भी मोहित हुए बिना नहीं रह सकता ऐसा सौंदर्य इस विश्व में और किसी के पास नहीं है।


Very Nice
ReplyDelete