Today is the best day of my life. The hobbies which have been left behind with the passage of time, today they have started settling on my heart and mind.
My words, which were frozen by the time and circumstances, are slowly melting today.
Since we begin to understand something in our life, since then the sequence of learning something new starts.
If we get to learn fighting in life through sorrows, then with the help of raw incense of happiness, flowers of new desires will blossom in life.
I just drifted in the flow of time. When left with many, I found some new companions but my own dreams were left behind in life.
Even today, I sometimes call them in my eyes as soon as I get time and start playing with them. But most covertly.
Today, I am daring to put my thoughts in front of you in the form of words.
Your appreciation will be my encouragement.
Hindi Translation:-"हमारी ज़िन्दगी पानी के बुलबुले से ज़्यादा कुछ नहीं है। कैसी भी परिस्तिथि क्यों न हो हमें औरों के साथ दयालुता और भाव रखना चाहिए और अपने प्रति साहस और उत्साह का। "
आज मेरे जीवन का बेहद अहम दिन है। जो शौक समय के साथ पीछे छूटते चले गए आज फिर वें मेरे दिलों दिमाग पर छाने लगे हैं।
मेरे जिन शब्दों पर समय और परिस्तिथियों की बर्फ जम चुकी थी वो आज पिघल रही है।
जब से हम अपने जीवन समझना और सीखना शुरू करते हैं, तबसे हर रोज़ कुछ नया सीखने और समझने का क्रम शुरू हो जाता है।
उस ईश्वर के दिए हर सुख और दुःख से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है।
दुखों से ज़िन्दगी में कुछ जुझारू होने की शक्ति मिली तो सुखों की कच्ची धूप की सेक से ज़िन्दगी में नए नए अरमानों के फूल खिले।
समय के बहाव में मैं यूहीं बहती चली गयी बहुतों के साथ छूटे तो कुछ नए साथी भी मिले। ज़िन्दगी की उधेड़बुन में मेरे खुद के सपने पीछे छूट गए। जिन्हे मैं आज भी कभी-कभी समय मिलते ही अपनी आँखों में बुला लेती हूँ। और उनके साथ खेलने लगती हूँ। लेकिन सबसे छुपकर।
आज मैं अपने विचारों को शब्दों के रूप आपके सामने रखने का साहस कर रही हूँ।
आपकी सराहना ही मेरा प्रोत्साहन होगी।


Comments
Post a Comment